नमस्कार दोस्तों आज हम जानेगे Online Fir Haryana में कैसे करे? Online Fir Registration कैसे करे? Online Police Complaint करने का तरीका क्या है? Haryana में Online FIR कैसे दर्ज करें? (How to register a FIR online in Hariyana?) यानि की Online Police Complaint Haryana की पूरी जानकारी हम इस पोस्ट में लेगे.
आज इंटरनेट का ज़माना इतना आगे बड़ चुका है कि हर काम आज इंटरनेट की सहायता से किया जाता है। और भारत में इंटरनेट में क्रांति सी आयी है।
कुछ सालों पहले तक यदि आप एक FIR लिखवाना चाहते थे तो आपको Police स्टेशन में जाना पड़ता था और अपनी शिकायत दर्ज करनी पड़ती थी। तब आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जैसे कि कभी – कभी Police कर्मी वहां उपस्थित ही नहीं होते थे। कभी – कभी Police कर्मी FIR दर्ज करवाने से मना कर देते थे। या फिर आपके नजदीक कोई Police स्टेशन नहीं होता था या आप बहुत दूर दराज इलाके से संबंध रखते है तो आपको FIR दर्ज करवाने बहुत दूर जाना पड़ता था। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए अब Online FIR दर्ज कर सकते है। तो दोस्तों यदि आप इसी सवाल का जवाब खोज रहे है कि Haryana Online FIR कैसे दर्ज करें? तो आप सही जगह पर आए हैं।
Haryana में Online FIR कैसे दर्ज करें? How to register a FIR online in Hariyana?
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं –
सबसे पहले आपको Haryana Police की Online वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका link हम यहा पे दे रहे है – Haryana Police Online FIR.
चरण 2: अपनी पहचान संबंधी जानकारी –
अब आपको अपनी जानकारी इस Online Haryana Police की वेबसाइट पर भरनी होगी। इस जानकारी में निम्नलिखित जानकारियां आपको देनी होगी –
- प्रथम, मध्य और अंतिम नाम।
- मोबाइल तथा लैंडलाइन नंबर।
- आधार नंबर।
- ईमेल नंबर।
- अब आपको जानकारी की प्रकृति (Nature Of Information) भरनी होगी। जिसमें आपको लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम, सुरक्षा या किसी भी अन्य विकल्प में से एक विकल्प को चुनना।
- अब आपको अपनी पहचान को प्रमाणित करने के लिए अपना पहचान पत्र देना होगा। पहचान पत्र में आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई कार्ड, आयकर यानी कि पैन कार्ड की जानकारी को चुन कर अपनी पहचान को प्रमाणित कर सकते है।
- दूसरे चरण के सबसे अंतिम विकल्प में आपको अपनी ID Card नंबर डालना होगा।
चरण 3: अपने पते की जानकारी –
अब आपको अपने एड्रेस संबंधित जानकारी को भरना होगा। एड्रेस में आपको निम्नलिखित जानकारी को भरना होगा –
- घर का नंबर तथा गली का नाम।
- अब आपको अपनी बस्ती, क्षेत्र या इलाके में से 1 की जानकारी भरनी होगी। ये आप कहां रहते है पर निर्भर करता है।
- अब आपको अपने गांव, शहर या नगर में से किसी 1 की जानकारी भरनी होगी। ये भी उस पर निर्भर करता है कि आप कहां रहते है।
- अब आपको अपनी तहसील, मंडल या खंड में से किसी 1 की जानकारी भरनी होगी।
- और सबसे अंत में आपको अपने जगह का पिन कोड दर्ज करना होगा।
चरण 4: संदेह के पात्र की जानकारी –
अब आपको उस मनुष्य की जानकारी भरनी होगी जिस पर आपको संदेह है। आपको संदिग्ध से जुड़ी निम्नलिखित जानकारी को दर्ज करना होगा –
- प्रथम, मध्य तथा अंतिम नाम।
- मोबाइल नंबर, तथा लैंडलाइन नंबर।
- आधार नंबर ( यदि आपको पता है)।
अब आपको उस व्यक्ति के एड्रेस यानी कि पते की जानकारी भरनी होगी। जैसे –
- घर का नंबर तथा गली का नाम।
- अब आपको अपनी बस्ती, क्षेत्र या इलाके में से 1 की जानकारी भरनी होगी।
- अब आपको अपने गांव, शहर या नगर में से किसी 1 की जानकारी भरनी होगी।
- अब आपको अपनी तहसील, मंडल या खंड में से किसी 1 की जानकारी भरनी होगी।
- और सबसे अंत में आपको उसकी जगह का पिन कोड दर्ज करना होगा।
चरण 5: अतिरिक्त जानकारी –
दोस्तों अब आपको ऐसी कोई भी जानकारी देनी होगी जो उस FIR से संबंधित है। यहां पर आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान देना होगा –
- अनावश्यक जानकारी ना दे।
- आपको वे सभी जानकारी देनी चाहिए जो Police को अपराधी को पकड़ने में सहायता कर सकती है।
- आपको पूरे अपराध की विस्तार में जानकारी देनी चाहिए।
- आपको अपने और संदेह के पात्र व्यक्ति के बजाए किसी और की निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए।
इन सभी बातों का ध्यान देते हुए आपको जानकारी भरनी है। इसके बाद आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की कॉपी को दर्ज करना होगा। उदाहरण के लिए आप अपने पासपोर्ट की प्रतिलिपि को भर सकते है। एक उदाहरण को समझते हुए जैसे यदि आपकी गाड़ी या मोबाइल चोरी हो गया है तो आप अपनी गाड़ी और मोबाइल की फोटो अर्थात चित्र को दर्ज कर सकते है। और आप गाड़ी और मोबाइल से संबंधित दस्तावेज दर्ज कर सकते है।
चरण 6: निवेदन जानकारी –
अब आपको कुछ और जानकारी भरनी होगी। और ये अंतिम चरण होगा।
- जैसे कि सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा कि आप Police स्टेशन का पता जानते है? आपको हां और ना में से एक विकल्प को चुनना होगा।
- अब आपको अपने जिले की चुनना होगा।
- और सबसे अंत में आपको Police स्टेशन को चुनना होगा।
- अब आपको एक FIR नंबर दिया जाएगा। आपको इस नंबर को संभाल के रखना होगा। साथ की साथ आपको इस FIR की एक कॉपी भी अपने पास रखनी होगी।
दोस्तों ऊपर दिए गए चरणों की पूरा कर आप बड़ी आसानी से Haryana में Online FIR दर्ज कर सकते हैं। आपको इसमें सिर्फ कुछ ही मिनटों का समय लगेगा।
दोस्तों अब आप ये तो जान गए है कि Haryana में Online FIR कैसे दर्ज करें? तो दोस्तों अब सवाल ये है कि इस FIR की प्रतिक्रिया आने में कितना समय लगेगा?
FIR की प्रतिक्रिया आने में कितना समय लगेगा?
दोस्तों आपके द्वारा जो FIR दर्ज की गई है उसको आने में कितना समय लगेगा इसका कोई निश्चित समय नहीं है। कभी – कभी ये प्रतिक्रिया 1 दिन में आ जाती है तो कभी – कभी ज्यादा समय में भी लग सकता है। तो यदि आपको FIR किए बहुत समय हो गया है और कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है तो आपको उस Police स्टेशन में कॉल करनी होगी तथा अपनी FIR से संबंधित जानकारी लेनी होगी। आपको अपनी FIR से संबंधित जानकारी लेने का पूरा हक है।
Also Read :
- लेबर कोर्ट क्या है ? लेबर कोर्ट में केस कैसे करे ? लेबर कोर्ट के नियम 2019 पूरी जानकारी
- Car Road Accident होने पर Claim कैसे ले ? Car Accident Insurance Claim Settlement
- सरकारी नौकरी पाने का मंत्र क्या है ? सरकारी नौकरी पाने का तरीका क्या है ?
- महिलाओं के सामाजिक अधिकार : 14 Important Women Rights in India
- मानहानि कानून क्या है ? Ipc 499-500 Defamation Act In Hindi[2019]
- जमीन खरीदने के लिए लोन कैसे लें ? Sbi Land Purchase Loan Scheme Hindi
- RTI Kya Hai ? Suchna Ka Adhikar 2005 Rules In Hindi
दोस्तों आज हमने आपको बताया कि Haryana में Online FIR कैसे दर्ज करें। यदि हमारे आर्टिकल Haryana में Online FIR कैसे दर्ज करें?(How to register a FIR online in Hariyana?) से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। हम जल्दी से जल्दी आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे। यदि हमारे आर्टिकल से जुड़ी आप कोई भी राय देना चाहते है तो आप कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।
Leave a Reply